देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट में हाइड्रोजन एनर्जी सहित ग्रीन एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी के विकास के लिए विशेष प्रावधान किए जाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रस्तावित योजना के लागू होने पर निसंदेह उत्तराखण्ड समेत सभी हिमालयी राज्यों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बजट देश के समग्र विकास की अवधारणा के साथ बनाया गया है।

#pmmodi, #narendramodi,#cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami. #dehradunnews, #uttarakhandnews ,,