मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भी RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिस देश का राजा ऐसा हो, जो देश में दंगा कराना चाहता हो, जाति और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहता हो, तो उस देश का क्या होगा ? RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि 2024 के चुनाव से पहले धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम किया जाएगा। RSS प्रमुख मोहन भागवत इतने बुजुर्ग व्यक्ति है पूरा देश उनकी बातों को सुनता है। अब वही अपने बयानबाजी को लेकर विवादों में है। जो फैसले देने वाला जज है जब वही वकील बन गया तो फिर इस देश का क्या होगा। मोहन भागवत भारतीय जनता पार्टी के जज है। अगर जज वकील बन गया तो सजा होनी निश्चित है। इसलिए देश में दंगे कराने का सुनियोजित काम चल रहा है, एक जाति से दूसरी जाति को लड़ाने का काम किया जाएगा। जिस देश का राजा ऐसा हो जो जनता में झगड़ा करवाना चाहता हो तो सोचिए उस देश का क्या होगा ?

मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे भारतीय किसान यूनियन के धरना प्रदर्शन पर चौधरी राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों की समस्याओं को लेकर 10 तारीख को मुजफ्फरनगर में एक महापंचायत होने जा रही है। जिसमें कई राज्यों के किसान हिस्सा लेंगे। महापंचायत में गन्ना भुगतान, 10 साल पुराने ट्रैक्टर और गाड़ियों को बंद कराने और बिजली के मुद्दों पर चर्चा होगी।

#RakeshTikait, #RSS ,