एलन देहरादून के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन, एलन के 6 क्लासरूम स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइल
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2023 के जनवरी सेशन का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी कर दिया। परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है।
एलन देहरादून के सेंटर हैड गिरिष गौड ने बताया कि जेईई मेन जनवरी सेशन 2023 के रिजल्ट में एलन देहरादून के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एलन देहरादून के क्लासरूम स्टूडेंट के रिषित सैनी 99.8641377 पर्सेन्टाइल स्कोर कर उत्तराखण्ड में टॉप किया है ,एवं फिजिक्स में 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किए है। क्रिश कालरा ने 99.8259463 पर्सेन्टाइल स्कोर कर देहरादून सिटी टॉप किया, इसी प्रकार इषान ने 99.7437163 परसेन्टसइल के साथ फिजिक्स में 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किए है। जबकि जेईई मेन जनवरी सेशन 2023 के रिजल्ट में एलन देहरादूनके 9 स्टूडेंट ने 99 परसेन्टाइल एवं इससे ज्यादा स्कोर किए है। इसी प्रकार 51 स्टूडेंट्स ने 95 परसेन्टाइल एवं इससे ज्यादा, 101 स्टूडेंट्स ने 90 परसेन्टाइल एवं इससे ज्यादा स्कोर किए हैं।

संस्था के चेयरमैन डॉ.बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि अभी तक देखे गए परिणामों के अनुसार एलन के 6 क्लासरूम स्टूडेंट ने ओवरआल 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। इनमें कौशल विजयवर्गीय, देशांक प्रताप सिंह, हर्षुल संजय भाई, सोहम दास, दिव्यांश हेमेन्द्र शिंदे एवं कृष गुप्ता विद्यार्थी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जेईई-मेन जनवरी सेशन की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी के मध्य हुई। इस परीक्षा में जेईई-मेन 9.06 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें बीटेक के लिए 8.6 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिसमें 6 लाख छात्र तथा 2.6 लाख छात्राएं शामिल थी। परीक्षा में 95.79 प्रतिशत उपस्थिति रही। 8.24 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। देश के 399 एवं विदेश के 25 परीक्षा शहरों को मिलाकर 424 परीक्षा शहरों में परीक्षाएं हुई।

#dehradunnews, #uttarakhandnews, #ALLENDehradun ,







