Malaika Arora And Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द करेंगे सगाई
(बॉलीवुड डेस्क): फिल्म इंडस्ट्री का एक और फेमस कपल जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाला है। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की। मलाइका और अर्जुन कपूर उम्र के लंबे फैसले को दरकिनार करते हुए जल्द ही सात फेरे लेंगे। बता दे बीते काफी लंबे समय से दोनों की शादी के चर्चे सुर्खियां बटोर रहे थे। वहीं अब दोनों की सगाई से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों जल्द ही दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस में सगाई करने वाले हैं। अरबाज और मलाइका ने 1998 में शादी की थी। लेकिन लगातार झगड़ों के चलते उन्होंने 2017 में अलग होने का फैसला किया।
दरअसल, ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधु ने सोशल मीडिया पर इन दोनों कपल को लेकर एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में लिखा - ब्रेकिंग न्यूज...मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अगले हफ्ते पेरिस में सगाई करने वाले हैं. उमैर ने इस पोस्ट के साथ मलाइका और अर्जुन की एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है. इस ट्वीट के बाद से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और लगातार कमेंट कर इस कपल को बधाई दे रहे हैं.
#Malaika Arjun Engagement, #Malaika Arora And Arjun Kapoor Engagement, #Malaika Arora And Arjun Kapoor,







