मेरठ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मेरठ में शुक्रवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट गया है ,जिसके फटने से कोल्ड स्टोरेज की बड़ी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है और बॉयलर फटने से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया है जिसमें अभी तक 7 लोग मारे गए है। 20 से अधिक घायल है जिनमे 7 की हालत गंभीर है।  केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान,पूर्व विधायक संगीत सोम, मेरठ की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, आईजी प्रवीण कुमार समेत मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसपी रोहित सिंह समेत भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँच गए और राहत कार्य में जुट गए। मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने 7 के मारे जाने की पुष्टि की है।  उन्होंने बताया कि 20 लोगो को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अमोनिया गैस का रिसाव बंद हो गया है।

बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में शिव शक्ति के नाम से कोल्ड स्टोरेज है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे अमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव होने से कुछ मजदूर घायल हो गए। इसी बीच कोल्ड स्टोरेज की छत भी उड़ गई, जिसमें दर्जनों मजदूर मलबे में दब गए।  वहीं घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ताया गया कि सभी मजदूर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर थे और ये कल ही काम पर आए थे।

#Boiler Explode in Meerut, #sanjeev baliyan,