DadaSaheb Phalke Awards 2023: ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार
(बॉलीवुड डेस्क): निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की बहुप्रशंसित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को दादासाहेब फाल्के अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पुरस्कार जीतने पर इसे आतंकवाद से पीड़ित सभी लोगों को समर्पित किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह पुरस्कार आतंकवाद से पीड़ित सभी लोगों को और देश की जनता के आशीर्वाद के लिए समर्पित है। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम को बधाई मिल रही है। द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है। इस मूवी पर काफी बवाल हुआ था। राजनीतिक पार्टियों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाती मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था। इसका इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन 252.90 करोड़ है। वहीं मूवी ने वर्ल्डवाइड 340.92 करोड़ कमाए थे।
इसके अलावा अभिनेता अनुपम खेर, रणबीर कपूर, वरुण धवन, ऋषभ शेट्टी और अभिनेत्री रेखा सहित कई लोगों ने भी पुरस्कार जीते। कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के लिए मोस्ट प्रॉमिसिंग अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र पार्ट वन - शिवा में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। फिल्म भेडिया में वरुण धवन ने ‘क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर’ का पुरस्कार जीता, जबकि अनुपम खेर ने द कश्मीर फाइल्स में अपने अभिनय के लिए ‘मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता।
#The Kashmir Files, #DadaSaheb Phalke Awards 2023,







