Uttarakhand Budget Session: सीएम धामी ने गैरसैंण में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से की शिष्टाचार भेंट
भराड़ीसैंण/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) के अभिभाषण के साथ ही सोमवार से विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो जाएगा। राज्यपाल अभिभाषण के जरिये धामी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को सदन के पटल पर रखेंगे। इसके माध्यम से यह बताने का प्रयास करेंगे कि अगले एक साल में धामी सरकार के विकास का रोडमैप क्या होगा।

#Uttarakhand Budget Session, #cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #cmdhami, #dehradunnews , #uttarakhandnews, #dehradun ,,







