भराड़ीसैंण/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को  विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। सत्र शुरू होने से पूर्व सभी दलों के नेताओं की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को शांतिपूर्ण और गरिमामयी ढंग से संचालित करने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने अपेक्षा की कि सभी सदस्य राज्यपाल की गरिमा का भी ख्याल रखेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में दो दिन का एजेंडा तय किया गया। सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण होगा और 14 मार्च को अभिभाषण पर चर्चा होगी। 14 मार्च को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में आगे का एजेंडा तय होगा। माना जा रहा है कि सरकार 15 मार्च को बजट पेश कर सकती है।

#Uttarakhand Budget Session:, #Assembly Speaker Ritu Khanduri , #Uttarakhand Budget Session, #cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #cmdhami, #dehradunnews , #uttarakhandnews, #dehradun ,,