(बॉलीवुड डेस्क): सनी देओल और अमीषा पटेल की बहुप्रतीक्षित फिल्म गदर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है, यह फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल है। फिल्म 1954 से 1971 तक की टाइमलाइन को फॉलो करेगी और कहानी को वहीं से आगे बढ़ाएगी जहां से पहला पार्ट खत्म हुआ था। ‘गदर 2’ में पाकिस्तानी मेजर मलिक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रोहित चौधरी ने अपने ट्विटर पर शूटिंग खत्म होने की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने ट्वीट किया, पूरा हुआ। बहुप्रतीक्षित फिल्म गदर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसका हिस्सा बनकर बहुत खास महसूस कर रहा हूं। 11.08.2023 का इंतजार नहीं कर सकता, अब पूरी तरह तैयार हूं।

#Gadar 2, #Sunny Deol and Ameesha Patel, #Sunny Deol,