Cheetah Helicopter Crash: अरुणाचल में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, दोनों पायलट शहीद
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मांडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए हैं. आर्मी के अधिकारियों ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आर्मी, सशस्त्र सीमा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पांच खोज दलों को भेजा था. विमान का मलबा मांडला के ग्राम बांगलाजाप के पास पाया गया. हादसे में इस हेलीकॉप्टर के पायलट और को-पायलट की मौत हो गई. दोनों पायलट - लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए. -पहले लापता बताए गए थे. सेना के अनुसार, हेलीकॉप्टर का सुबह 9: 15 बजे बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूट गया था. इसके बाद भारतीय सेना, सशस्त्र सीमा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पांच खोजी दलों को हेलीकॉप्टर की तलाश में भेजा गया था. इसका मलबा मांडला के ग्राम बांगलाजाप के पास पाया गया था. सेना ने कहा है कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की जा रही है, इससे हादसे के कारणों का पता लगाया जा सकेगा.
#Cheetah Helicopter Crash, #Arunachal Pradesh Helicopter Crash,







