खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव होने जा रहे हैं,  कुछ राज्यों में स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे (11:00 GMT) मतदान शुरू हो गया, जबकि देश के अन्य हिस्सों में मतदान अलग-अलग समय पर शुरू होगा। डोनाल्ड ट्रंप बीते 2 सालों से अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर हैं,  3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव हो रहे हैं. अमेरिका में इसे संसद का चुनाव कहा जाता है, इस चुनाव में हार जीत से राष्ट्रपति की कुर्सी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन राष्ट्रपति की लोकप्रियता का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट मध्यावधि चुनाव ही होता है. गौरतलब है कि अमेरिकी मतदाता मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल पर वोट करेंगे. 21 महीनों के उनके शासन पर फैसला सुनाएंगे. टैरिफ और ईरान संघर्ष के कारण उपजी आर्थिक उथल-पुथल को लेकर अपनी राय जाहिर करेंगे. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही चुनाव मैदान में न हों लेकिन उनकी साख दांव पर हैं। तमाम सर्वेक्षण नीली लहर के संकेत दे रहे हैं, ऐसे में ट्रंप ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों की जीत के लिए आखिरी क्षण तक अपनी पूरी ताकत झोंकी। इस चुनाव में लाखों अमेरिकी नागरिक अपने वोट डालेंगे। यह मुकाबला वाशिंगटन में सत्ता के संतुलन को बदल सकता है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की दिशा तय कर सकता है।

#USMidtermElections2026 #USA #Trump #AmericaElection,