देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): त्रिपुरा समेत नॉर्थ-ईस्ट चुनाव परिणाम आने के बाद बीजेपी में खुशी का माहौल है. पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 'परफेक्ट थ्री' हासिल किया है. अगरतला से लेकर उत्तराखंड तक पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं,

इसी क्रम में भाजपा महानगर कार्यालय, देहरादून में आज त्रिपुरा, नागालैण्ड विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में ढौल नगाढौं के साथ मिष्ठान खिलाकर, भाजपा पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं के साथ परस्पर जीत की बधाईयाँ दीं। 

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा की पूर्वोत्तर में हुई इस एतिहासिक जीत का श्रेय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देवतुल्य जनता के विश्वास, समर्पण एव भारतीय जनता पार्टी संगठन के मुखिया जे.पी. नड्डा जी की कुशल नीति एवं पार्टी कार्यकर्त्ताऔं की समर्पण की त्रिवणी को जाता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से महापौर देहरादून सुनिल उनियाल गामा एवं कैंट विधायक सविता कपूर की उपस्थति रही। 

#BJP4IND #electionresults2023 #Tripura #Nagaland #BJPMahanagarDehradun,