देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सजग सांस्कृतिक समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक भव्य आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में समिति के संरक्षक राजेंद्र पंत ने रविवार को पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि स्वयं की भावना बलवती हो रही है इसका एहसास अब होने लगा है| दुनिया अब भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है तो इसका एकमात्र कारण है हमारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद। समिति के संरक्षक राजेंद्र पंत ने कहा कि हजारों त्यागियो और राष्ट्र भक्तों ने इसके लिए अपना खून पसीना एक किया है | ऐसे महापुरुषों की जीवन गाथा समाज तक विशेष रूप से युवा पीढ़ी तक पहुंचे, इसी निमित्त सजग सांस्कृतिक समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक भव्य आयोजन किया जा रहा है |


उन्होंने कहा की भगवान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए चले आंदोलन के समय “राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे” का नारा देने वाले महान चित्रकार गीतकार और आध्यात्मिक गुरु बाबा सत्यनारायण मौर्य, कैनवास पर देश के महान सपूतों के चित्र उकेरने के साथ ही उनके त्याग और बलिदान की गाथा देशभक्ति के गीतों और हृदयस्पर्शी उद्बोधन से जनमानस तक पहुंचाएंगे | पंत ने सभी राष्ट्र प्रेमियों से आग्रह किया कि अधिकाधिक लोगों, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को कार्यक्रम में आने के लिए प्रेरित करें |
समिति के संरक्षक राजेंद्र पंत ने कहा की काशी हिंदू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भारत माता को वैभवशाली बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले कुशल संगठन संघ के वरिष्ठ प्रचारक और अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख माननीय सांसद रंजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे | इस अवसर पर उनका मार्गदर्शन उपस्थित जनसमूह को प्राप्त होगा | अध्यक्ष के रूप में अपर महानिदेशक (अ.प्रा.) भारतीय तटरक्षक बल कृपाराम नौटियाल , कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे |

 पत्रकार वार्ता के दौरान सजग सांस्कृतिक समिति के संरक्षक जोगेंद्र सिंह पुंडीर, अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव उदयवीर सिंह, सह सचिव चंद्रमोहन गौड़ तथा अजयकांत शर्मा आदि उपस्थिति रहे |

#Hindu New Year, #Vigilant Cultural Committee, #RSS, #Spiritual Guru Baba Satyanarayana Maurya,