भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और उत्तरकाशी जिले ओबीसी मोर्चा के प्रभारी राजेश नौटियाल का केम्पटी में हुआ भव्य स्वागत
धनोल्टी/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और उत्तरकाशी जिले के ओबीसी मोर्चा के प्रभारी नियुक्त होने पर राजेश नौटियाल का केम्पटी में भव्य स्वागत किया गया, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी राजेश नौटियाल का व्यापार मंडल केम्पटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे. इस दौरान राजेश नौटियाल ने कहा की पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी हैं हम उसे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पूरा करेंगे तथा पार्टी को मज़बूत करने के लिए दिन रात काम करेंगे, साथ ही उन्होंने केम्पटीवासियों का भी भव्य स्वागत के लिए आभार जताया और हमेशा उनके दुःख सुख में साथ खड़े रहने की बात कही और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रैपाल सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष करण कंडारी, जिला पंचायत सदस्य कविता रौछेला, केम्पटी के प्रधान बिजेंद्र पंवार, प्रधान संघ जौनपुर के अध्यक्ष सुन्दर सिंह रावत कनिष्ठ प्रमुख समीर पंवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जगदीश नौटियाल, केम्पटी फॉल व्यापार मंडल अध्यक्ष सुन्दर सिंह रावत, भाजपा नेता आशुतोष कोठारी ,प्रधान रंजिता देवी,प्रधान उर्मिला देवी, प्रधान साधना पंवार, प्रधान श्रीपाल रावत, प्रधान सरोज देवी ,पूर्व प्रधान सरिता रावत, सुषमा पंवार , महिपाल सजवान, सबल सिंह राणा, सुनील नौटियाल, नवीन नौटियाल, सुरेन्द्र नौटियाल, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष होशियार सिंह पंवार,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश सजवान सहित हजारों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

#uttarakhandnews, #dehradunnews, #dehradun ,







