कार्तिक आर्यन जल्द ही जल्द ही शादी करने वाले हैं ?
(बॉलीवुड डेस्क): अभिनेता कार्तिक आर्यन का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक कह रहे हैं कि सभी को शादी करते देख वह भी अब शादी करने की सोच रहे हैं। उन्होंने शनिवार को मुंबई में आयोजित एक अवार्ड नाइट में ढोल-नगाड़ों के साथ मंच पर एंट्री की। इसके बाद कार्तिक ने कहा, ”आप सभी सोच रहे होंगे कि मैं बैंडबाजा लेकर यहां क्यों आया हूं?” कार्तिक के इतना कहते ही वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हर जगह ढोल बज रहे हैं, लोग शादी कर रहे हैं। कई विकेट गिर गए हैं। हालांकि एक का विकेट अभी तक नहीं गिरा है। मैं सोच रहा हूं कि चलो अब शादी का केक खाते हैं। दरअसल कार्तिक आर्यन एक अवॉर्ड शो में नजर आने वाले हैं जहां तमाम बॉलीवुड स्टार्स भी दिखेंगे। इस बीच कार्तिक आर्यन होस्ट भी करते दिखेंगे। इसी दौरान उन्होंने बातों ही बातों में शादी की बात कही।
#Kartik Aaryan,







