IND vs AUS: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, 10 विकेट से मिली करारी हार
(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय मैच में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे को 234 गेंद शेष रहते जीत लिया. शेष गेंदों के लिहाज से वनडे में ये भारत की सबसे बड़ी हार है. मिशेल स्टार्क के पांच विकेट की मदद से आस्ट्रेलिया ने भारत को 117 रन पर आउट करने के बाद 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करके दस विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. पिछले मैच में तीन विकेट लेने वाले स्टार्क ने 53 रन देकर पांच विकेट लिये जिसमें से चार पहले स्पैल में लिये गए. यह भारत का आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा न्यूनतम स्कोर है. विशाखापट्टनम में भारतीय टीम ने अपने घर में चौथा सबसे कम स्कोर बनाया. इससे पहले भारत 2017 में 112 पर ऑलआउट हुआ था. इस लिस्ट में भारत का सबसे कम स्कोर 78 रन है जोकि श्रीलंका के खिलाफ आया था. रोहित ने मैच के बाद कहा, '' हमने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और बोर्ड पर रन नहीं बनाए. यह निराशाजनक है. इसमें कोई शक नहीं है. हम अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेले. हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. हम जानते थे कि यह स्कोर काफी नहीं है. यह बिलकुल भी 117 रन के स्कोर वाली पिच नहीं थी, किसी भी तरह से नहीं. हम अच्छा नहीं खेले.''
#IND vs AUS, #BCCI, #teamindia, #rohitsharma, #viratkohli, ,







