महिला सशक्तिकरण हेतु, उन्नति महिला उघमिता एवं प्रशिक्षण समिति देहरादून, व इंडियन बैंक द्वारा आर्थिक आत्मनिर्भरता जागरूक प्रोग्राम
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यदि हम महिलाओं की आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और समाज में आगे बढ़ने के बारे में चर्चा करते हैं तो इसके लिए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना बहुत ज़रूरी है।इसके लिए बैंक से संबंधित अपने कार्यों व उसकी विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। इसी महत्वपूर्ण दिशा में आगे कदम रखते हुए पोस्ट डॉक्टरल वूमेन साइंटिस्ट (यूजीसी) एवं सचिव उन्नति महिला उघमिता एंव प्राकिस्क्शन संस्थान डा0 भावना गोयल देहरादून ने भारत सरकार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के इक्विटी एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट डिवीजन की परियोजना के तहत ब्रह्मपुरी, निरंजनपुर माजरा, देहरादून में, इंडियन बैंक, असिस्टेंट मैनेजर सचिन के सहयोग से 20 महिलाओं के अकाउंट खुलवाए।आर्थिक आत्मनिर्भरता जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिलाओं को विभिन्न सरकारी परियोजनाओं व बैंक से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया गया। इन महिलाओं को विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।जो महिलाओं कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
डॉ भावना गोयल विगत कई वर्षों से भारत सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संरक्षणए संवर्धनए विस्तार एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बढ़ते यूज़ को कम करनेए महिलाओं के सशक्तिकरण व पर्यावरण को प्रदूषण को रोकने हेतु विभिन्न प्रकार के बायोडिग्रेडेबल व इको फ्रेंडली उत्पादों को बनवाने मेंए भारत के परंपरागत रोजगारो को बढ़ावा देकर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुमूल्य योगदान दे रही हैं। उनके इस कार्य में मिसेज अमिता गुप्ता, (ओनर सुविधा सुपरमार्केट) अपने देहरादून स्थित सुविधा सुपरमार्केट में ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए मूल्य वर्धित उत्पादों को मार्केटिंग प्रदान कर भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन व ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण में अपना सराहनीय योगदान प्रदान कर रही हैं।
#uttarakhandnews, #dehradunnews, #dehradun ,







