देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रदेशभर में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम के बदले मिजाज के बीच मैदानों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि दुश्वारी बढ़ा रही है। पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी से ठिठुरन लौट आई है। उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को भी दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज भी राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश स्थलों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही ऊंचाई वालें इलाकों में बर्फबारी की संंभावना है। दून में भी गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। 

सोमवार सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की निकटवर्ती चोटियों पर र्फबारी हुई है। हर्षिल घाटी और निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। जिससे एक बार फिर से ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं केदारनाथ धाम में लगातार चौथे दिन भी बर्फबारी हुई है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग जिले में निचले स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है। नई टिहरी में सुबह से ही घने बादल छाए रहने के साथ ही वर्षा शुरू हो गई जिस कारण नई टिहरी निवासियों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। उधर, पूर्णागिरि मार्ग पर बारिश के कारण बाटनागड़ के पास मलबा आ गया। जिसके चलते कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई थी।

#Heavy Rain Alert In Uttarakhand, #Uttarakhand Weather, #dehradunnews, #uttarakhandnews, #dehradun ,