संस्कार भारती महानगर इकाई अवार्ड से नवाजा गया आचार्य गैरोला जी को
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : संस्कार भारती द्वारा आयोजित नव संवत्सर नवधा संगम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधानसभा की विधायक सविता कपूर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जोगेंद्र पुंडीर एवं इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य पंडित भारत भूषण गैरोला शास्त्री रहे संस्कार भारती ने अपने संस्कार भारती महानगर इकाई अवार्ड से आचार्य श्री को नवाजा साथी आचार्य श्री ने सभी गणमान्य लोगों को नव वर्ष की मंगल शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वास्तविक नया वर्ष जो हम मनाते हैं वह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही आरंभ होता है क्योंकि जो अंग्रेजी नववर्ष को हम मनाते हैं उस नव वर्ष में तो लोग तामसी हो जाते हैं सुरा पान करते हैं और वहां पर कुछ भी नया और नवीन नहीं होता है पेड़ के पत्ते झड़ जाते हैं रात के 12:00 बजे उस नया साल का आगमन होता है उसमें नया क्या है?

आचार्य श्री ने बताया कि हमारी नववर्ष की जो मंगल बेला है चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही आरंभ होती है क्योंकि इसी दिन जगतपिता ब्रह्मा ने इस सृष्टि की संरचना की, आदि कवि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की पावन पवित्र वासंती के नवरात्र में हमारी नववर्ष का आरंभ होता है वृक्षों पर पुष्प प्रफुल्लित होकर के मानव प्रकृति स्वयं अपना श्रृंगार कर रही है दुष्ट से दुष्ट व्यक्ति भी इस दिन सात्विक एवं शुद्ध भाव से इस पवित्र दिन को माता के नाम पर अपने चित्त और मन को शुद्ध रखता है हम सभी सनातनीयों को श्रद्धा से इस नए साल को मनाना चाहिए, आचार्य श्री सभी को संस्कारों के बारे में बताया इस शुभ अवसर पर संस्कार भारती की अध्यक्षा श्रीमती भारती पांडे, सचिव श्रीमती सुभाषिनी डिमरी (प्रधानाचार्या ) कोषाध्यक्ष निशा अग्रवाल सहित संस्कार भारती के समस्त पदाधिकारी गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

#dehradunnews, #uttarakhandnews, #dehradun ,







