(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और निर्णायक चेन्नई के चेपॉक  स्टेडियम में खेला जा रहा है. चेन्नई वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 269 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत को जीत के लिए 270 रन का लक्ष्य मिला. मेहमान टीम के लिए ओपनर मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. कप्तान स्टीव स्मिथ जीरो पर आउट हुए. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए जबकि पेसर मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को गेंदबाजी का न्योता दिया . 

#M. A. Chidambaram Stadium, #BCCI, #teamindia, #IND vs AUS 3rd ODI, #IND vs AUS, #India vs Australia,