देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज कैंट विधायक सविता कपूर ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत मिनी स्टेडियम में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया । विधायक सविता कपूर ने बताया कि स्वर्गीय हरबंस कपूर जी का इस स्टेडियम निर्माण में बहुत योगदान रहा है। इस क्षेत्र के लिए ये मिनी स्टेडियम यहां के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा । 


स्वर्गीय हरबंस कपूर जी द्वारा पूर्व में इसी क्षेत्र में विधायक निधि के माध्यम से बैडमिंटन हाल का भी निर्माण कराया गया । विधायक सविता कपूर ने बताया कि आने वाले समय मे प्रेमनगर में संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर और अन्य कार्य भी होने है जिनके सम्बन्ध में कल ही मुख्यमंत्री  से भेंट की गई थी। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय, बबलू बंसल, सुनीता विद्यार्थि एवं  विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ।

#MLA Savita Kapoor, #cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #cmdhami, #dehradunnews, #uttarakhandnews, #dehradun ,