Tu Jhoothi Main Makkar: '‘तू झूठी मैं मक्कार’' 100 करोड़ के क्लब में शामिल
(बॉलीवुड डेस्क): रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म '‘तू झूठी मैं मक्कार’' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है। ब्रह्मास्त्र के बाद ये रणबीर कपूर की लगातार दूसरी सुपरहिट फिल्म है। लव रंजन के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘तू झूटी मैं मक्कार’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका है।यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। इस फिल्म की रिलीज को पांच दिन पूरे हो चुके हैं और हर दिन के साथ रणबीर-श्रद्धा स्टारर इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो रही है। गौरतलब है कि तू झूठी मैं मक्कार’ रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर ,डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और अनुभव सिंह बस्सी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
#Tu Jhoothi Main Makkar , ,







