लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठ में मां पाटेश्वरी का विधि विधान से पूजन किया। मां की स्तुति करने के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। उन्होंने गोशाला पहुंचकर गोसेवा की साथ ही मुख्यमंत्री ने मेला परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। योगी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर स्थित देवी पाटन मंदिर परिसर से पुलिस कर्मियों की महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आदिशक्ति मां भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना करने के लिए लोग कलश स्थापित कर विधि-विधान से मां की पूर्जा-अर्चना की जा रही हैं।

#Chaitra Navratra 2023, #cmyogi,