(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया को चेन्नई में खेले गये तीसरे और अंतिम वनडे में आस्ट्रेलिया से 21 रन की हार का सामना पर्ण पड़ा, इस हार के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज 1-2 से गंवा दी. ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में मेजबानों को 270 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन टीम इंडिया 248 रन ही बना पाई. ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 38 रनों का योगदान दिया. कैरी ने 46 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्का जड़ा. उन्होंने मार्कस स्टॉयनिस (25) के साथ छठे विकेट के लिए 58 रन जोड़े. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 44 रन देकर 3 विकेट लिए. चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट झटके. पेसर मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले. 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने 65 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. रोहित पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर सीन एबॉट का शिकार बने. इसके बाद 13वें ओवर में शुभमन गिल भी पवेलियन लौट गए. पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जरूर लाज बचाई और अर्धशतक जड़ा. उन्होंने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े. विराट को एश्टन एगर ने पारी के 36वें ओवर की पहली गेंद पर शिकार बनाया. उन्होंने 72 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्का लगाते हुए 32 रन बनाए. इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए . वह पारी के 44वें ओवर की चौथी गेंद पर एडम जम्पा का शिकार हुए. उन्हें स्टीव स्मिथ ने लपका. सूर्यकुमार यादव से खूब उम्मीदें थीं लेकिन वह खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए. उन्हें एगर ने बोल्ड किया. वह इस सीरीज में लगातार तीनों मैचों में शून्य पर पवेलियन लौटे हैं. रवींद्र जडेजा ने 33 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 18 रन जोड़े. मोहम्मद शमी ने 10 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की बदौलत 14 रन बनाए.

#India vs Australia 3rd ODI, #BCCI, #teamindia, #Rohit Sharma , #viratkohli,