Bawaal : वरुण धवन और जान्हवी कपूर जल्द ही एक साथ आएंगे नजर
(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं. स्टार्स फिल्म 'बावल' में ऑन स्क्रीन पहली बार साथ नजर आने वाले हैं. साथ ही, हाल ही में ही फिल्म के मेकर्स ने यह घोषणा की है कि, यह रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इससे पहले यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणो की वजह से फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया. ”बवाल” का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है और यह अर्थस्काई पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित है। इसके अलावा, वरुण धवन और जान्हवी कपूर के फैंस भी दोनों को एक साथ सक्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखने के लिए बेहद एकसाइटेड हैं.
#Bawaal Release Date:, #Varun Dhawan, #Janhvi Kapoor, #Bawaal, #bollywood, ,







