UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव पर बड़ी खबर, आज जारी हो सकता है सीटों का अंतिम आरक्षण
लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं, नगरीय निकाय चुनाव के लिए सीटों के फाइनल आरक्षण की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। उम्मीद है कि आज शनिवार या कल रविवार तक आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी जिसके तत्काल बाद ही निकाय चुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। इसलिए अब किसी भी समय चुनाव का बिगुल बज जायेगा। उम्मीद है कि आज शनिवार या कल रविवार तक आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी जिसके तत्काल बाद ही निकाय चुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। इसलिए अब किसी भी समय चुनाव का बिगुल बज जायेगा। विभाग के सूत्रों के मुताबिक शनिवार दोपहर तक आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में सीटों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार पहले ही कह चुके हैं कि आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन होते ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
उप्र नगरीय नगर निकाय चुनाव में इस बार प्रत्याशी ज्यादा खर्च कर पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने खर्च की सीमा पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ा दी है। पिछले चुनाव में नगर निगम महापौर पद पर चुनाव में खर्च की सीमा 25 लाख रुपये थी। इस बार नई सीमा तय की गई है। जिस निगम में 80 से ज्यादा वार्ड हैं वहां महापौर प्रत्याशी 40 लाख रुपये और 80 से कम वार्ड वाले नगर निगम में महापौर के उम्मीदवार 35 लाख रुपए तक खर्च कर पाएंगे। पार्षद ढ़ाई लाख की बजाय इस बार तीन लाख रुपये खर्च कर पाएंगे। इस तरह नगर पालिका में जहां 25 से 40 वार्ड हैं वहां अध्यक्ष उम्मीदवार पहले 6 अधिकतम छह लाख खर्च कर सकते थे। अब 9 लाख तक खर्च कर सकेंगे। 41 से 55 वार्ड की नगर पालिका में दावेदार 8 लाख की बजाय 12 लाख खर्च कर सकेंगे। सभासद 1.5 की बजाय 2 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी अधिकतम खर्च सीमा 1.5 से बढ़ाकर 2 लाख रुपये जबकि सदस्य के लिए 30000 से बढ़ाकर 50000 रुपये कर दी है।
#UP Nikay Chunav 2023,,







