फेमस रैपर यो यो हनी सिंह का नया ट्रैक 'नागन' जल्द होगा रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क) : फेमस रैपर यो यो हनी सिंह का नया ट्रैक 'नागन' रिलीज होने वाला है। हनी सिंह ने कहा कि यह उनके दूसरे गानों से बिल्कुल अलग है। यह पूरी तरह पंजाबी ट्रैक है जबकि इससे पहले उनके गानों में वेस्टर्न अर्बन म्यूजिक की झलक होती थी। हनी सिंह ने कहा कि यह हार्ड कोर देसी ट्रैक है जिसमें पंजाबी तड़का ज्यादा है। साथ ही अर्बन ट्राइबल हिप हॉप भी है। यह गाना उनके नए एलबम हनी 3.0 का है। गाने के बारे में बात करते हुए हनी सिह ने कहा, दर्शकों ने आज तक जो भी देखा या सुना है नागन उससे बिल्कुल अलग है। मेरे ज्यादातर पुराने गाने अर्बन वेस्टर्न हैं। वहीं, नागन काफी देसी और पंजाबी है। इस गाने के वीडियो मेक्सिको के तुलुम में शूट किए गए हैं।
#bollywood, #Honey Singh, #Nagan,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




