देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, त्याग, प्रेम एवं आत्मसंयम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर द्वारा दी गई शिक्षा हमारे समाज में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली है। भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

#Lord Mahavir Swami, #cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #cmdhami, #dehradunnews, #uttarakhandnews, #dehradun ,