खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :  अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद उमेश पाल हत्याकांड में नामजद फरार चल रही 50 हजार रुपये की इनामी शाइस्ता परवीन को खोजने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं पुलिस की टीम कई इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। प्रयागराज और कौशांबी में तमाम स्थानों पर छापेमारी की गई है। कौशांबी और प्रयागराज के कई इलाकों में ड्रोन से भी तलाश की जा रही है। शाइस्ता की तलाश में करीबियों और रिश्तेदारों के घर पर पुलिस ने घुसकर भी खोजबीन की । दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद से फरार 50 हजार रुपये की इनामी शाइस्ता को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लेडी डॉन शाइस्ता रियल एस्टेट की बड़ी कारोबारी है। एसटीएफ को प्रयागराज से लेकर हरियाणा के गुरुग्राम तक फैलीं उसकी कई कंपनियों के बारे में पता चला है। पुलिस ने शाइस्ता परवीन की मदद करने के संदेह में 20 से अधिक लोगों की पहचान की हैं, जिसमें एक महिला डॉक्टर सहित शाइस्ता के कई रिश्तेदार शामिल हैं। इससे पहले एसटीएफ ने भी दावा किया था कि शाइस्ता को बुर्के की वजह से खोजने में दिक्कत आ रही है. अतीक हत्या के शूटर्स का नार्को टेस्ट हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक तीनों शूटर लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। बयानों की पुष्टि के लिए नार्कों कराया जा सकता है। 

#Shaista Parveen, #upnew, #Atiq Ashraf Murder Case, #Atique Ahmed, #Atiq Ahmed wife Shaista,