(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का कैंसर के चलते निधन हो गया था. बेशक आज इरफान हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी कमाल की एक्टिंग की बदौलत उनको हमेशा याद किया जाता है, अब अपने चहेते स्टार इरफान को एक्टर के फैन्स सिनेमाघरों में देख सकेंगे। इरफान खान की फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स'  का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अब ये फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' हिन्दी में रिलीज हो रही है । इरफान खान की दमदार एक्टिंग का जादू उनके फैंस को इरफान खान की लास्ट फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' के जरिए जल्द ही सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा. 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' के निर्माता जीशान अहमद ने बताया है कि- 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरा नाम इस फिल्म के सह-निर्माता और फिल्म के एक प्रेजेंटर के रूप में जुड़ा है. हमें खुशी है कि इरफान खान की एक फिल्म आखिरी ऑनस्क्रीन मौजूदगी जल्द ही देश भर के सिनेमाघरों में फैंस को देखने को मिलेगी.

#Irrfan Khan, #The Song Of Scorpion, #bollywood news,