Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पालिका चेयरमैन पद पर भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर की सम्भावना
मुज़फ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुजफ्फरनगर नगर पालिका के चुनाव में चारों मुख्य पार्टियां पूरी ताकत से चुनाव में जुटी हुई है, भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप, सपा-रालोद गठबंधन की प्रत्याशी लवली शर्मा, बसपा प्रत्याशी रोशन जहां और कांग्रेस से बिलकिस चौधरी एडवोकेट के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं जिले में चार मई को वोट पडने हैं। जनपद के दस निकायो में अध्यक्ष पद पर आज 14 पर्चे वापस हुए, जिसके बाद 118 प्रत्याशी मैदान में रह गये है, जिसमें मुजफ्फरनगर नगरपालिका से एक पर्चा सीमा धनगर का वापस हुआ है,ऐसे में भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस समेत दस प्रत्याशी मैदान में रह गये है, जिन्हें आज (शुक्रवार( को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये जायेंगे। चुनाव चिन्ह आवंटन के पश्चात चुनाव प्रचार में तेजी आयेगी। भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप, सपा गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी बिलकिस चौधरी व बसपा प्रत्याशी रोशन जहां ने जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है।
#Muzaffarnagar News, #Upnews, #upmunicipal elections,







