Poonch terror attack: पुंछ आतंकी हमले की जांच करेगी एनआईए
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कल गुरुवार (20 अप्रैल) को सेना के एक ट्रक में आग लग गई थी. सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है. माना जा रहा है कि कल दोपहर 3 बजे वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया गया. शहीद जवानों में 4 जवान पंजाब के हैं, जबकि एक ओडिशा. हमला भिंबर गली और पुंछ के बीच राजौरी सेक्टर में हुआ. आतंकवादियों ने भारी बारिश और कम दृश्यता का फ़ायदा उठाते हुए सेना की गाड़ी पर फ़ायरिंग की. इस दौरान ग्रेनेड के संभावित हमले से गाड़ी में आग लग गई, जिसमें पांच जवानों की मौत हो गई. हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल भी हुआ है. सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आतंकियों ने राशन और ईधन ले जा रहे सैन्य वाहन को निशाना बनाया था. इस बीच आतंकी हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है.
बताया जा रहा है कि पुंछ आतंकी हमले में आतंकवादियों ने चीन में बनी गोलियों का इस्तेमाल किया था. सेना और एनआईए अब इसी चीनी कनेक्शन को भी खंगालने में जुट गई है. बताया जा रहा है कि चीन में बनी 7.62mm की गोलियों से इस आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था. गोलीबारी में इस्तेमाल की गई चीनी गोलियां स्टील की बनी हुई थीं. पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार दोपहर बाद तीन बजे के करीब सेना की 49 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) का एक सैन्य वाहन रसद लेकर भिंबर गली से गांव संगयोट स्थित सैन्य मुख्यालय की ओर जा रहा था। इस दौरान भाटादूड़ियां और तोता गली के बीच अचानक आतंकियों ने घने कोहरे व बारिश के बीच इस वाहन पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, फिर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड हमले से वाहन में लगी भयंकर आग की चपेट में आने से पांच जवान शहीद हो गए। बारिश और कम दृश्यता के कारण उन्हें हमले के बाद आसानी से भाग निकलने का मौका मिल गया।
#Poonch Terror Attack, #NIA#Jammu and Kashmir news,







