Twitter Blue Tick: सीएम योगी, अमिताभ बच्चन, सलमान समेत इन हस्तियों के ब्लू टिक हटे
(बॉलीवुड डेस्क): माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के ब्लू टिक वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर है, जिन लोगों ने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया है उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटाए दिए हैं। लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का ऐलान मस्क ने 12 अप्रैल को ही कर दिया था। उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा। मस्क ने कहा था कि अगर ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए हर महीने भुगतान करना पड़ेगा। इनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, क्रिकेटर रोहित शर्मा, अभिनेता शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियां शामिल हैं। बता दें, पिछले साल एलन मस्क के अधिग्रहण से पहले, ट्विटर ने कई अकाउंट को वेरिफाई किया जिसमें पत्रकार, अभिनेता, राजनेता जैसे बड़े हस्तियां शामिल थी। पहले ट्विटर बिना पैसे लिये फ्री में ब्लू टिक देता था। मस्क का मानना है कि बैज एक स्टेटस सिंबल बनाता है, और वह चाहते हैं कि प्लेटफॉर्म पर किसी को भी न्यूनतम शुल्क पर वेरिफाई किया जाए। अगर आपको अपने ट्विटर अकाउंट के लिए ब्लू टिक बरकरार रखना है तो आपको ट्विटर ब्लू की मेंबरशिप लेनी होगी. हालांकि कंपनी पहले ब्लू टिक के लिए चार्ज नहीं लेती थी पर एलन मस्क के ट्विटर का मालिक बनते ही उन्होंने ट्विटर की इस सर्विस के लिए फीस वसूलने का ऐलान कर दिया था.
#Twitter Blue Tick, #Elon Musk,







