(स्पोर्ट्स डेस्क)  :  दिल्ली ने कोलकाता को चार विकेट से हराकर पहली जीत का चखा स्वाद, डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली इस टीम ने अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स को 4 विकेट से हराया. डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 127 रन बनाए। दिल्ली ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली. कोलकाता टीम की तरफ से जेसन रॉय 43 और आंद्रे रसेल के बल्ले से 38 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली. इसके अलावा कोलकाता टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छूने में कामयाब नहीं हो सके. कोलकाता की पारी 20 ओवरों में 127 रन बनाकर सिमट गई. जवाब में दिल्ली की टीम एक वक्त आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी। डेविड वॉर्नर 57 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि, इसके बाद लगातार नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और कोलकाता ने मैच में वापसी की। आखिर में दिल्ली को छह गेंदों में सात रन की जरूरत थी। अक्षर पटेल ने जीत दिला दी। अक्षर ने 22 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, ललित यादव चार रन बनाकर नाबाद रहे। इस सीजन में अभी तक जीत के लिए तरस रही दिल्ली को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच हर हालत में जीतना था 

#DC vs KKR Highlights, #IPL 2023, #Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, #Delhi Capitals,#Kolkata Knight Riders,