Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा का आगाज, यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : 22 अप्रैल यानि कल को अक्षय तृतीया पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट के लिए चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना होगा। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गंगोत्री धाम के कपाट 12:35 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि गंगोत्री मंदिर को 11 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। चारधाम यात्रा उत्तराखंड की महत्वपूर्ण यात्रा है। चारधाम यात्रा में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धामों के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस वर्ष 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय पर्व पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं। जबकि तीन दिन बाद 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम व 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे।
चारधाम यात्रा के लिए आज तीर्थनगरी ऋषिकेश से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना होगा। यात्रा का श्रीगणेश करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश पहुंचेंगे। चारधाम यात्रा का संचालन करने वाली प्रमुख संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से यात्रा के शुभारंभ पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। चारधाम यात्रा को लेकर इस वर्ष तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। अब तक करीब 15.80 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।
#Chardham Yatra 2023, #cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews, #uttarakhandnews,#dehradun ,,







