लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। यूपी में इन दिनों  नगर निकाय चुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ हैं और सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जी जान से जुटे हुए हैं इसी क्रम में यूपी सीएम और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 75 जनसभाएं करेंगे. सीएम 24 अप्रैल को सहारनपुर, शामली और अमरोहा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रस्तावित जनसभाओं को संबोधित करेंगे. भी जिलों से सीएम की सभाओं की मांग की जा रही है, पार्टी का चुनाव प्रबंधन शाखा में सीएम व दोनों डिप्टी सीएम सहित अन्य नेताओं के चुनावी दौरे तय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रतिदिन एक से अधिक जिलों में सभाएं करेंगे।

#UP Nikay Chunav, #CM YOGI, #UP News, #UP Nikay Chunav#municipal elections in UP,