MI vs PBKS: पंजाब की जीत में अर्शदीप का अहम योगदान
(स्पोर्ट्स डेस्क): आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रन से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 28 गेंदों में 41 रन और कप्तान सैम करन ने 29 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी। कैमरन ग्रीन ने 43 गेंदों में 67 रन, सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. मुंबई की टीम पंजाब के स्कोर से 13 रन दूर रह गई. पंजाब की जीत में अर्शदीप का सबसे बड़ा योगदान रहा जिन्होंने आखिरी ओवर में 4 रन देकर लगातार 2 बड़े विकेट हासिल किए. इसके साथ ही उन्होंने 13 विकेट के साथ पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया. ससे पहले कार्यवाहक कप्तान सैम करेन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 214 रन का बड़ा स्कोर बनाया. सैम करेन और हरप्रीत भाटिया के बीच 5वें विकेट के लिए 50 गेंदों में 92 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई. सैम ने 29 गेंद में 55 रन की अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के जड़े. भाटिया ने 28 गेंद में 41 रन बनाने के दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए. विकेटकीपर जितेश शर्मा ने 7 गेंद में 4 छक्के जड़कर 25 रन बनाए जिससे पंजाब ने आखिरी 5 ओवरों में 96 रन बटोरे.
#MI vs PBKS, IPL 2023,#Mumbai Indians, #Punjab Kings, ,







