(बॉलीवुड डेस्क): सलमान खान की लेटेस्ट फिल्म  'किसी का भाई किसी की जान' दो दिन पहले, 21 अप्रैल, 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई है. इस फिल्म रिलीज के तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान का जलवा कायम है. 4 साल बाद ईद पर सलमान खान की वापसी हुई है. जैसा अनुमान लगाया जा रहा था उसके हिसाब से भाईजान ने अपना स्वैग दिखाया है. फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान'  ने रिलीज दो दिन में अब तक 41.56 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में बेहतर कमाई करेगी. रिलीज के पहले दिन 15.81 करोड़ की कमाई करने वाली 'किसी का भाई किसी की जान' की ओपनिंग को लेकर काफी चर्चा हुई. लेकिन ईद के दिन शनिवार को 'किसी का भाई किसी की जान' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ 25.75 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है.

#Pooja Hegde, #Shehnaaz Gill, #Raghav Juyal, #Palak Tiwari#Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, #salman khan,#KKBKKJ Day 3 Box Office Prediction,