खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): लगभग तीन महीने बाद जंतर-मंतर पर रविवार को दूसरी बार विरोध प्रदर्शन में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक धरने पर बैठे हैं। पहलवानों के धरने का आज दूसरा दिन है। पहलवानों का कहना है कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के खिलाफ जांच समिति की रिपोर्ट आने तक धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। पहले बनी जांच कमेटी से नाखुश पहलवानों ने दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 7 महिला पहलवानों ने शारीरिक शोषण की शिकायत की थी, जिसको लेकर पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है. पहलवानों की शिकायत पर दिल्ली पुलिसने जांच शुरू कर दी है और खेल मंत्रालय से जांच रिपोर्ट मांगी है. पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, सभी आरोपों से जुड़े तथ्यों की जुटाया जा रहा है. बजरंग पूनिया ने कहा, 'इस बार सभी दलों का हमारे धरने में शामिल होने के लिए स्वागत है, चाहे वह भाजपा, कांग्रेस, आप या कोई अन्य पार्टी हो। हम किसी भी पार्टी से संबद्ध नहीं हैं।' पिछली बार जनवरी में पहलवानों ने किसी भी पार्टी के सदस्य को मंच पर नहीं आने दिया था। राजनीतिक दलों का समर्थन लेने पर इस बार धरने पर बैठे पहलवान कोई परहेज नहीं करेंगे. साक्षी ने कहा कि हमने जो गलती पिछली बार किसी के कहने पर की वो अब नहीं करेंगे. हम पूरे देश के पहलवान हैं, अब कोई भी आए हम मना नहीं करेंगे. वहीं, विनेश फोगाट ने कहा कि हम लंबे समय से परेशान रहे हैं. अब FIR दर्ज हो और बृजभूषण को अरेस्ट कर कार्रवाई की जाए. जिनके साथ हैरेसमेंट हुआ है उन्होंने कितना मानसिक उत्पीड़न सहा है. ये लड़ाई सीधे-सीधे बृजभूषण और WFI के कुछ लोगों के खिलाफ है जो गलत का साथ देते रहे.

#Bajrang Punia, #Delh Police, #Protest Of Wrestlers, #WFI,#Brij Bhushan Sharan Singh,