(बॉलीवुड डेस्क): पिछले दिनों मेकर्स ने ‘आजम’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया था। जबकि अब टीजर के साथ फिल्‍म के रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। यह फिल्‍म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'आजम' में  के साथ अभ‍िमन्‍यु सिंह, इंद्रनील सेनगुप्‍ता, गोविंद नामदेव और रजा मुराद जैसे दिग्‍गज सितारे हैं। टीजर में जिमी शेरगिल का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्‍म क्राइम-थ्र‍िलर है और यह एक गैंगस्‍टर के डॉन बनने की कहानी कहती है। आजम के टीजर में क्राइम थ्रिलर के साथ एक गैंगस्टर के डॉन बनने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी एक माफिया डॉन के उत्तराधिकारी पर है। कहानी में अपराध की काली दुनिया के साथ राजनीति, धोखेबाजी और साजिश सबकुछ शामिल है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर टीबी पटेल हैं। फिल्म में जिमी शेरगिल के किरदार का नाम जावेद है। आजम का ट्रेलर बहुत दमदार है।

#Aazam Teaser, #Jimmy Sheirgill,