लखनऊ:  यूपी बोर्ड के रिजल्ट में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, कई सालाों बाद सबसे पहले रिजल्ट घोषित होने जा रहा है. इस बार तय समय से एक दिन पहले 31 मार्च को मूल्यांकन कार्य पूरा हुआ था. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का मूल्यांकन प्रदेश भर में 258 केंद्रों पर 18 मार्च से शुरू हुआ था. सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी होगा। इस बार की बोर्ड परीक्षा में करीब 58 लाख विद्यार्थीओं ने पंजीकरण कराया था। 

#UP Board Result 2023,