कुशीनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  शुक्रवार को कुशीनगर में यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हल्ला बोला साथ ही सरकार की उपलब्धियां और विकास की योजनाएं भी गिनाई । कहा कि पहले भाजपा शासन से पूर्व भूख से मौत होती थी। हमने मुफ्त राशन देकर उसे रोका। मां-बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत निश्शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया। हर गरीब को छत दिया। हर घर जल योजना के तहत स्वच्छ जल पहुंचाया। कहा कि सरकार 2019 से सभी को निश्शुल्क राशन दे रही है। राम मंदिर निर्माण चल रहा है, गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि 2024 तक तैयार हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सभी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। उन्होंने कहा कि गुंडा-मवाली बाहर नहीं हैं। वे या तो जेल चले गए या फिर ऊपर। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में माफिया गाड़ियों में बंदूक लेकर चलते थे। उनकी जगह अब जेल में है। 25 हजार से अधिक मुकादमा दर्ज किया गया है। योगीराज में माफिया गले में तख्ती लगाकर जान की भीख मांग रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार किरण जायसवाल को जीताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हर शहरी गरीब को पक्का मकान मोदी व योगी की सरकार ने दिया है। हर गरीब को शौचालय दिया। माता-बहन व बुजुर्ग का सम्मान किया। 2014 से लगातार मोदी व 2017 से योगी की सरकार चल रही है। सरकार ने घोटालों को समाप्त कर योजनाओं का सीधा लाभ जनता को देकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का कार्य किया है। निकायों में घर-घर जल पहुंच रहा है।

#upnews, #Deputy Chief Minister Brajesh Pathak,