देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज शुक्रवार को कैंट विधायक सविता कपूर ने कैंट विधानसभा कार्यकर्ताओ के साथ दिवंगत कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को श्रद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया और मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने बताया कि चंदन राम दास बहुत सज्जन और सरल व्यक्तित्व की थे मैने पिछले एक वर्ष में देखा कि उनके परिवहन विभाग में अनेक समस्याए थी और थोड़े ही समय मे ही अपने कुशल नेतृत्व के कारण उनका समाधान किया । मैं सिर्फ अपनी विधानसभा की बात करू तो उन्होंने मात्र एक वर्ष में अनुसूचित जाति क्षेत्र के विभाग भवन निर्माण, अनुसूचित जाति क्षेत्रो में नाला निर्माण जैसे अनेक कार्य कराए , कुछ दिन पूर्व ही उनसे उनके आवास में मिली और क्षेत्र से जुडी समस्याओ को रखा उन्होंने आस्वस्त किया था सभी कार्य पूर्ण होंगे लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर रहा । ईश्वर उनको अपने चरणों मे स्थान दे और परिवार को शक्ति दे। पिछले एक वर्ष में अनेक बार विधानसभा आगमन पर कार्यकर्ताओ को उनका मार्गदर्शन मिला ।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय, महामंत्री विनोद रावत, संजय अरोड़ा, शेखर नौटियाल, अर्चना आनंद, मीरा कठैत, अर्चना पुण्डीर,अरविंद महाजन, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्र सागर उनियाल, उदय राम, सुरेन्द्र घेल, आदि लोग मौजूद रहे ।

#Cantt MLA Savita Kapoor, #Cantt assembly, #dehradunnews, #uttarakhandnews,#dehradun ,