(बॉलीवुड डेस्क): जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली बरी हो गए हैं। जिसके बाद पहली बाद उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर रिएक्शन दिया है। अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- सच की हमेशा जीत होती है। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला और दिल वाली इमोजी भी बनाई है। मुंबई की स्पेशल CBI कोर्ट ने सूरज पंचोली को इस केस में बरी कर दिया है. एक्टर पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप थे, जो साबित नहीं हो सके. जिया खान की मौत 3 जून 2013 को हुई थी. जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई अदालत के जज एएस सैय्यद ने कहा, सबूतों की कमी के कारण यह अदालत सूरज पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकती है, इसलिए बरी किया जाता है।

#Jiah Khan , #Jiah Khan Case Verdict, #Jiah Khan Suicide Case,#Suraj Pancholi,