कैंट विधानसभा के प्रेमनगर कांवली मंडल में सुना गया मन की बात का 100 वा संस्करण
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कैंट विधानसभा के अंतर्गत प्रेम नगर कांवली मंडल में बाथ संख्या 80 पर मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट के घर पर मन की बात का 100वा संस्करण सुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रिज मेरठ एवं उत्तराखंड प्रांत के क्षेत्रीय सामाजिक समरसता संयोजक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक शतक मन की बात पूरे होने पर मिष्ठान वितरण किया गया। जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देश को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें हजारों पत्र प्राप्त हुए, जिन्हे उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पत्रों को पढ़ने का प्रयास किया है, पत्रों को पढ़ने के दौरान कई पत्रों को पढ़कर वह भावुक भी हुए। प्रधानमंत्री ने कहा 3 अक्टूबर 2014 को विजया दशमी का वो पर्व था और हम सबने मिलकर विजया दशमी के दिन 'मन की बात' की यात्रा शुरू की थी।
प्रधानमंत्री ने कहा मन की बात देश के कोने-कोने से जुड़े हर आयु वर्ग के लोग, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात हो, स्वच्छता अभियान हो, खादी के प्रति प्रेम हो या प्रकृति की बात हो आजादी का अमृत महोत्सव हो या अमृत सरोवर की बात हो, मन की बात विशेष से जुड़ा जन आंदोलन बन गया। जब उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मन की बात की तो इसकी चर्चा पूरे विश्व भर में हुई। उन्होंने कहा जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो वहां सामान्य जन से मिलना जुलना स्वाभाविक रूप से ही हो जाता था, परंतु दिल्ली आने के बाद मैंने पाया कि यहां का जीवन तो बहुत ही अलग है काम का स्वरूप अलग है दायित्व अलग है स्थितियां अलग है सुरक्षा का तामझाम समय की सीमा आदि, शुरुआती दिनों में कुछ अलग महसूस करता था, मन की बात ने मुझे चुनौतियों का समाधान दिया सामान्य मानवीय से जुड़ने का रास्ता दिया। प्रधानमंत्री ने कहा आज देश का टूरिज्म बहुत तेजी से बढ़ रहा है हमारे यह प्राकृतिक संसाधन हो नदियां पहाड़ तालाब या फिर हमारे तीर्थ स्थल हो उन्हें साफ रखना बहुत जरूरी है यह टूरिज्म इंडस्ट्री की बहुत मदद करेगा। प्रधानमंत्री संबोधित करते हुए कहा कि हमें विदेशों में टूरिज्म पर जाने से पहले हमारे देश के कम से कम 15 टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जरूर जाना चाहिए। साथ ही नेशनल एजुकेशन पॉलिसी हो या क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई का विकल्प एजुकेशन में टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन हो, ऐसे अनेक प्रयास देखने को मिलेंगे, इस साल हम जहां आजादी के अमृत काल में आगे बढ़ रहे हैं वहीं जी-20 की अध्यक्ष भी कर रहे हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर संघचालक शिवाजी नगर चंद्र मोहन गॉड, भाग कारवां पश्चिम भाग उदयवीर सिंह, शाखा कारवां सेन सिंह चौहान, भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य विक्की खन्ना, डॉ पंकज चमोली (पुत्र शाहिद लक्ष्मी प्रसाद चमोली जी), से.नि. श्रीधर प्रसाद गुड़ाकोटी, वरिष्ठ अध्यापक जेपी श्रीवास्तव, बूथ प्रभारी मधु ग्वारी, सोशल मीडिया प्रभारी महिपाल सहित क्षेत्रीय जनता एवं समस्त कार्यकरतगण उपस्थित रहे।
#dehradunnews, #uttarakhandnews, #100th edition of Mann Ki Baat ,







