NTR 30: 'एनटीआर 30' को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ रही लगातार, डबल रोल में होंगे एनटीआर!
(बॉलीवुड डेस्क): 'आरआरआर' की दमदार सफलता के बाद अब जूनियर एनटीआर 'एनटीआर 30' फिल्म से फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं। यह एक अखिल भारतीय फिल्म होगी यानी यह देश भर में तमिल, तेलुगू और अन्य साउथ भाषा समेत हिंदी में भी रिलीज होगी। फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट यह है कि फिल्म में उन्हें जूनियर एनटीआर का डबल रोल देखने को मिल सकता है। फिल्म में अभिनेता दोहरी भूमिका में नजर आएंगे, जो एक पिता और पुत्र की होगी। फिल्म की कहानी एक मछुआरे समुदाय के जीवन पर आधारित होगी, दरअसल, इन दिनों कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स भी साउथ की राह पकड़ रहे हैं. इस फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर अपना टॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसी कड़ी में एक्टर ने फिल्म से जुड़ा नया अपडेट साझा कर फैंस के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
#jr ntr, #NTR 30, #Janhvi Kapoor, #Janhvi Kapoor Jr NTR,







