CM YOGI: अतीक के अंत के बाद पहली बार बोले सीएम योगी, कहा -अब कोई माफिया किसी को धमका नहीं सकता
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अतीक के अंत के बाद पहला बयान सामने आया है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए. बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कपड़ा पार्क में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया. सीएम योगी ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर मंगलवार को बोलते हुए कहा कि पहले कुछ लोगों से लोग डरते थे, लेकिन अब कोई भी माफिया किसी को धमका नहीं सकता है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, '2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी और प्रदेश दंगों के रूप कुख्यात था. बहुत से जनपद ऐसे थे, जिसके नाम से लोग डरते थे आज लोगों को जनपद के नाम से डरने की जरूरत नहीं है. जो पहले प्रदेश के पहचान के लिए संकट थे, आज प्रदेश उनके लिए संकट बनता जा रहा है.' सीएम योगी ने आगे कहा, 'अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता है, उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है.' सीएम योगी ने कहा, "यूपी में निवेश करने वालों के एक-एक पूंजी की सुरक्षा की जायेगी. यूपी में एक कालखंड ऐसा भी आया जब यूपी के पहचान को खत्म कर दिया गया. यूपी के प्रगति किसी से छिपी नहीं है. कानपुर कभी कपडा उघोग का केन्द्र था. फिर से यूपी की पहचान वापस आ रही है.
#Atiq Ahmed Murder, #Ashraf Ahmed Murder, #Prayagraj, #Yogi Adityanath, #cmyogi, #upnews, #Atiq Ahmed,







