(बॉलीवुड डेस्क): टीवी के सबसे लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने 15वें सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। निर्माताओं ने यह घोषणा करते हुए प्रोमो जारी किया है कि शो के लिए रजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल से शुरू होगा। कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन KBC 15 जल्द ही फिर से टीवी पर आने वाला है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. रजिस्ट्रेशन की तारीफ को लेकर शो के निर्माताओं ने बड़ी जानकारी दी है, शो में भाग लेने के लिए कंटेस्टेंट इसी महीने से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं. अगर आप भी इस शो का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको अब ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा. जी हां, कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन कौन बनेगा करोड़पति 15 जल्द ही एक बार फिर से टीवी पर आने वाला है. 

#Kaun Banega Crorepati, #KBC, #Amitabh Bachchan, #BigB,