खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. स्टार प्रचारक की सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,  केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत 40 लोगों के नाम शामिल हैं.

बीजेपी के स्टार प्रचारकों के नाम: 

पार्टी प्रबंधकों के अनुसार, राज्य को जिन छह क्षेत्रों में बांटा गया है, उनमें से प्रत्येक में मोदी की कम से कम तीन रैलियां करने की योजना है। इनमें से हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में जहां करीब 40 विधानसभा सीटें हैं, वहां पीएम की और रैलियां हो सकती हैं। बता दें कि कर्नाटक में एक चरण में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को नतीजे जारी किये जायेंगे. कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं. जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ है.

#Karnataka Election 2023, #Karnataka Assembly elections, #BJP, #congress,