सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग जोरो पर !
(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सभी को चौंका दिया हैं, लोगों की बेताबी को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि सलमान की फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। 'किसी का भाई किसी की जान' सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है और इसमें पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश और जगपति बाबू भी हैं। 'वांटेड', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'किक', 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्ता'न, 'ट्यूबलाइट' और 'भारत' के बाद 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमा हॉल में उनकी 10वीं ईद रिलीज होगी। 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म क्रिटिक्ट्स का मानना है कि इस फिल्म को सलमान की पिछली फिल्मों को अच्छी ओपनिंग मिलेगी। यह फिल्म फैंस के लिए काफी खास है क्योंकि पलक तिवारी और शहनाज गिल सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इतना ही नहीं साउथ इंडस्ट्री में तहलका मचा चुकी पूजा हेगड़े इस फिल्म में सलमान के अपोजिट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, गायक जस्सी गिल, पॉपुलर डांसर राघव जुयाल, शहनाज गिल और पलक तिवारी नजर आने वाली हैं।
#bollywood news, #salman khan, #Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan,







